सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए छात्र बने ठग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बागपत। नोएडा में पढ़ाई कर रहे फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बस्ती, अयोध्या व सीतापुर के रहने वाले एमबीए, बीसीए, बीबीए व बीएससी के छात्रों ने ठगी करने के लिए अंतरराज्यीय गिरोह बनाया। जस्ट डायल वेबसाइट पर विज्ञापन देकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली गई और यह रुपये अपने व गर्लफ्रेंड पर खर्च किए। पुलिस ने गिरोह के आठ ठगों को शनिवार सुबह बागपत में चमरावल मार्ग से पकड़ लिया।
Trending Videos

एएसपी प्रवीण कुमार चौहान के अनुसार बली गांव के व्यापारी संदीप अग्रवाल ने साइबर थाने में नौ अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जस्ट डायल वेबसाइट पर साॅफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन देखकर फोन किया था। इसके बाद उनके पास एक नंबर से फोन आया। वह सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में सवा सौ रुपये की बिकती है और कंपनी से 115 रुपये की मिलती है, मगर उनको 45 रुपये में वह सॉफ्ट ड्रिंक देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने उनके झांसे में आकर 80 लाख रुपये की साॅफ्ट ड्रिंक बुक करा दी और उनके खाते में एडवांस दो लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उनको न साॅफ्ट ड्रिंक उपलब्ध कराई और न ही रुपये वापस दिए गए। जिन नंबरों पर बात हुई थी, वे नंबर भी बंद हो गए। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस ने चमरावल मार्ग से शनिवार सुबह आठ आरोपी अश्वनी व आदित्य सिंह उर्फ लक्की निवासी गांव गुरगवां थाना जलालाबाद शाहजहांपुर, उत्कर्ष प्रताप सिंह निवासी गांव पिथनापुर थाना अमृतपुर, अंकुर सिंह, आकाश सिंह निवासी गांव तुषोर थाना राजेपुर फर्रुखाबाद, आयुष पाल निवासी गांव सूर्यनगर भरवालिया थाना लालगंज बस्ती, अतुल सिंह निवासी आदित्यपुरम काॅलोनी अयोध्या, सुमित निवासी जगदीशपुर पोस्ट कमलापुर सीतापुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, तमंचा, दो कारतूस, हुंडई आरा कार, 11 मोबाइल, चार लैपटाॅप, 24 सिम कार्ड, एक टैबलेट, दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इस गिरोह के शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद के रहने वाले दो सदस्य अभी नहीं पकड़े गए हैं और पुलिए उनकी तलाश में लगी हुई है।
घर से पढ़ने आए, ठगी में लग गए
इस गिरोह का सरगना अश्वनी है, जो बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसको सभी नोएडा में मिले, जो उसके व आसपास के जिलों से पढ़ाई करने आए थे। उसने अपने साथ अन्य साथियों को जोड़ा। इनमें अतुल, उत्कर्ष, अंकुर सिंह नोएडा से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। आयुष पाल बीसीए, सुमित बीबीए व आदित्य सिंह बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। सभी ठगी करते थे।
एक साल से कर रहे थे ठगी, 20 लोगों की शिकायत दर्ज
सभी ने करीब एक साल पहले गिरोह बनाया। इनके खिलाफ पोर्टल पर यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के लोगों से ठगी की 20 शिकायतें दर्ज हैं। इनसे करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है। यह माना जा रहा है कि ठगी के शिकार अन्य भी लोग हुए होंगे, जिन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई।
अपने व गर्लफ्रेंड के शौक पर उड़ाए रुपये
एएसपी ने बताया कि इन सभी ने अपने व गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए रुपये उड़ाए। उनके अनुसार अतुल के पास सोने की चेन का एक बिल मिला। उसके बारे में उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह चेन अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी। इसके अलावा वे खुद गाड़ी रखते थे तो अन्य शौक भी पूरे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed