तीन दिन लगातार बारिश होने के बाद बागपत के दोघट में चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की करीब तीन हजार बीघा गोभी की फसल में नुकसान पहुंचा है। किसानों ने अफसरों से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
Baghpat: बारिश से तीन हजार बीघा गोभी की फसल को नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग
लगातार बारिश होने के बाद बागपत के दोघट में चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की करीब तीन हजार बीघा गोभी की फसल में नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अफसरों से मुआवजा देने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हली बारिश में किसी तरह बची, अब खराब हो गई
रुपये उधार लेकर इस बार गोभी की फसल उगाई थी, जिसमें काफी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी। पहले हुई बारिश में किसी तरह फसल बची, लेकिन दोबारा कई दिन बारिश होने से फसल में पानी भर गया। -सत्यम, किसान
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मंदिर तोड़े जाने पर जमकर हंगामा, हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाइवे
किसानों ने मेहनत करके गोभी की फसल उगाई थी। जिससे परिवार का गुजरा हो जाता, लेकिन बारिश ने फसल बर्बाद कर दी। अब अधिकारी बारिश में फसल में हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाएं। -विजय, किसान
गोभी की फसल में कम पानी देने की जरूरत होती है। कई दिन लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। जिस कारण गोभी का फूल गलने लगा है। किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। -रवित, किसान
किसानों की गोभी की फसल में बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसमें मौसम की मार के बाद अब प्रशासन से राहत की उम्मीद बची है। प्रशासन से मुआवजा मिलने पर किसानों को काफी राहत मिलेगी। -बाबूराम, किसान
यह भी पढ़ें: Meerut: मोबाइल से खुलेगा यश, विपिन और आरजू की मौत का राज