{"_id":"6a5a92d2e6f080543c00aad8","slug":"deliberations-held-on-the-security-of-kanwariyas-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-155419-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांवड़ियों की सुरक्षा पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांवड़ियों की सुरक्षा पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शुक्रवार को उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की। इस बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के प्रमुख सचिव तथा पुलिस महानिदेशक समेत कई अधिकारी इसमें शामिल हुए।
बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दस फीट से ऊंची कांवड़ न रखने पर जोर दिया। डीजे पर तेज आवाज में गाने न बजाने के निर्देश भी दिए गए। कांवड़ शिविरों में मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। कांवड़ियों के साथ होने वाली घटनाओं की जानकारी दूसरे राज्य के अधिकारियों को भेजने का भी निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि कांवड़ यात्रा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की गई है।
पहचान पत्र रखने पर जोर : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कांवड़ियों को पहचान पत्र साथ रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना होने पर कांवड़ियों की पहचान करने में परेशानी आती है। आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र होने से परिजनों को घटना की जानकारी देना आसान होगा। कांवड़ियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र अवश्य साथ रखें।