फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwar Mela: Energy Corporation disconnected the power line of the Pura Temple.

कांवड़ मेला : ऊर्जा निगम ने पुरा मंदिर की बिजली लाइन की अलग

Sat, 18 Jul 2026 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Mela: Energy Corporation disconnected the power line of the Pura Temple.
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिकारी लाखों कांवड़ियों के जलाभिषेक के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

तैयारियों के तहत कांवड़ियों के मार्गों की बिजली लाइनों की जांच की गई है। पुरा महादेव मंदिर की लाइनों के लिए नए तार भी खींचे गए हैं। बिजली के खंभों पर प्लास्टिक लगाई गई है। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर बिजली के तारों की स्थिति का निरीक्षण किया। मंदिर में बिजली आपूर्ति के लिए 250 केवीए का एक अलग ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है। बिजलीघर से पुरा मंदिर तक 550 मीटर प्लास्टिक वाला तार लगाया गया है। मंदिर परिसर में बेरिकेडिंग लगाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। मेरठ के अधिकारी भी कई बार मंदिर परिसर का निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक लगे तारों से करंट लगने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। यह कदम कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों का लक्ष्य है कि मेले के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed