फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two days left to register for undergraduate and postgraduate admissions.

Baghpat News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को दो दिन बाकी

Sat, 18 Jul 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two days left to register for undergraduate and postgraduate admissions.
- सीसीएसयू की ओर से छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराने के लिए दिया गया है 20 जुलाई तक का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले के कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की है। छात्र-छात्राओं के पास अब केवल दो दिन का समय बचा है।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य शिन्जिता अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू ने पहले पंजीकरण के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया था। इसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया है। उन्होंने छात्रों से इस तिथि तक हर हाल में पंजीकरण कराने का आग्रह किया। बिना पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पंजीकरण के दौरान छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने की सलाह दी गई है। गलत जानकारी होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन

पंजीकरण में किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधारना आवश्यक है। गलत जानकारी से आवेदन रद्द हो सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी दर्ज की गई जानकारी को ध्यान से जांच लें। यदि कोई त्रुटि है तो उसे दूर करने के बाद ही पंजीकरण को अंतिम रूप दें। 20 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए कक्षावार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed