{"_id":"6a5a92ab928eba496f04a5cc","slug":"vikrant-was-murdered-by-friends-after-being-taken-to-shamli-fir-registered-against-four-individuals-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155414-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दोस्तों ने शामली ले जाकर की थी विक्रांत की हत्या, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दोस्तों ने शामली ले जाकर की थी विक्रांत की हत्या, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कुर्डी गांव के किसान हरेंद्र के इकलौते बेटे विक्रांत उर्फ जॉनी (30) की शामली ले जाकर उसके चार दोस्तों ने हत्या की थी। इसमें किसान हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने विक्रांत के दोस्त राहुल, निसार, दीपक और शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुर्डी गांव के रहने वाले किसान हरेंद्र के इकलौते बेटे विक्रांत उर्फ जॉनी 26 जून को लापता हो गए थे। काफी तलाशने के बाद भी विक्रांत के बारे में कुछ पता नहीं चला। विक्रांत के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने जंगल में शराब पीने और विक्रांत के शामली जिले के कैराना जाने के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में पता चला कि लापता विक्रांत का शव शामली जिले के सैपत गांव के पास तीन जुलाई को मिल गया था। तीन दिन तक पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने वहां जाकर कपड़े और फोटो देखकर विक्रांत की पहचान की।
इस मामले में किसान हरेंद्र ने बताया कि गांव के ही राहुल, निसार, दीपक और शुभम पर बेटे विक्रांत से रंजिश रखते हैं, जिन्होंने साजिश रचकर विक्रांत से दोस्ती की और उसे बुलाकर शामली ले गए। इसके बाद हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले में कई से पूछताछ की।