सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for dry fruits increased in the market due to Ramadan

Baghpat News: रमजान के चलते बाजार में बढ़ी सूखे मेवा की मांग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for dry fruits increased in the market due to Ramadan
विज्ञापन
बड़ौत। रमजान माह के चलते बाजार में सूखे मेवे की मांग बढ़ गई्र, जिसके चलते इनके भाव में भी उछाल आया है। मांग बढ़ने से रमजान माह में दुकानदारों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
Trending Videos

रमजान माह के चलते फलों व मेवा की दुकानें बढ़ने से बाजार में अचानक से रौनक लाट आई है। काजू, किशमिश, बादाम, छुआरा समेत अन्य सूखे फलों की बिक्री बढ़ गई है। नगर की फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, गुराना रोड आदि जगहों पर 15 से अधिक दुकानें सजी हैं, लेकिन लोगों की पहली पसंद बनारसी और हैदराबादी सेवई है। रमजान से पहले जिन फलों के दाम सामान्य थे, उनके दामों में थोड़ा उछाल आया है। दुकानदारों के अनुसार नारियल गोला 200 रुपये से बढ़कर 350 रुपये किलो, किशमिश 280 रुपये से बढ़कर 1100 रूपये, काजू करीब 900 रुपये किलो, बादाम एक हजार रुपये किलो, छुआरा 300 रुपये किलो बिक रहा है। इसके बावजूद इनकी खूब बिक्री बढ़ रही है। विजय, राजीव, अमरपाल, विनय आदि दुकानदारों का कहना है कि जिस तरह से सूखे फलों की मांग बढ़ रही है, उससे रमजान माह में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बोले दुकानदार
रमजान माह के चलते बाजार में सूखे फलों की मांग बढ़ी है, जिससे दिनभर में अच्छी दुकानदारी हो रही है। उम्मीद है कि इस माह अच्छा कारोबार होगा। -विनोद कुमार

बाजार में रमजान माह के चलते रौनक लौट आई है। स्थाई दुकानदारों के अलावा सूखे फलों की अस्थाई दुकान लगाकर काफी लोग बैठे हुए हैं, जिनकी ठीक बिक्री हो रही है। -विजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed