{"_id":"699c3b560e7146946200c75f","slug":"devotion-to-god-leads-to-salvation-chandramati-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-147264-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति से होती है मोक्ष की प्राप्ति : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति से होती है मोक्ष की प्राप्ति : चंद्रमति
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 23केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांति धारा की। इसके बाद मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य का जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है l वह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। भगवान की भक्ति करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी को भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन, नितिन जैन, अभिषेक जैन मौजूद रहे।
Trending Videos