{"_id":"69dbfd6b760bceee64001ca7","slug":"dog-bite-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-149963-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुत्तों व बंदरों ने पांच बच्चों सहित 35 को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुत्तों व बंदरों ने पांच बच्चों सहित 35 को काटा
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में बच्चे के एंटी रैबीज वैक्सीन लगाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों व बंदरों के काटने से पांच बच्चों सहित 35 लोग घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
बली गांव निवासी नौ वर्षीय अनंत घर की छत पर खेल रहा था। तभी बंदरों का झुंड वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा बंदरों को देखकर भागने लगा तो बंदरों ने हाथ पर काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बच्चे के पिता कपिल छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाघू गांव निवासी पांच वर्षीय अवधेश गली में खेल रहा था तो कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। बच्चे के पिता अवनीश घायल को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई। उन्होंने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की। वहीं बागपत शहर के पुराना कस्बा निवासी राहत, फिरौज, नौशाद, बड़ौत निवासी विजय, पंकज आदि को भी कुत्तों ने हमलाकर घायल किया।
--
घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई
अग्रवाल मंडी टटीरी। टटीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि रविवार को 10 से अधिक कुत्तों व बंदरों के काटने से घायल पहुंचे। इनमें गाधी गांव निवासी दीपा, देव, रामपुर निवासी कोमल, अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवानी, मीतली निवासी सीमा आदि को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई है।
--
कुत्तों के काटने से 12 घायल
खेकड़ा/छपरौली। खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. ताहिर हसन ने बताया कि बंदर काटने से घायल खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी दो बच्चे अभिषेक, वैभव व कुत्तों के काटने पर पूनम, शैंकी व सुमित को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। वहीं छपरौली सीएचसी में रविवार को कुत्तों के काटने से घायल छपरौली निवासी रेशमा, सिलाना निवासी बबलू, हेवा निवासी बिट्टू, मजहर, रठौड़ा निवासी रिहान व मनीष को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।
Trending Videos