फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Entry into the sanctum sanctorum for *Abhishek* will not be permitted; the *Jal-abhishek* will take place at the *Jalhari*.

Baghpat News: गर्भ गृह में प्रवेश नहीं करेंगे कांवड़िये, जलहेरी में करेंगे जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Entry into the sanctum sanctorum for *Abhishek* will not be permitted; the *Jal-abhishek* will take place at the *Jalhari*.
गर्भ गृह में प्रवेश नहीं करेंगे कांवड़िये, जलहेरी में करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन

- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर पुरा महादेव में जलाभिषेक करने की पहली बार की नई व्यवस्था
- सभी कांवड़िये कर सकेंगे आराम से जलाभिषेक, किसी को नहीं होगी कोई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर के गर्भ गृह में कांवड़ियों को प्रवेश नहीं मिलेगा और उन्हें जलहेरी से जलाभिषेक करने का मौका मिलेगा। प्रशासन ने काशी विश्वनाथ की तर्ज पर पहली बार इस तरह से जलाभिषेक करने की व्यवस्था की है और कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और सभी को जलाभिषेक करने का मौका मिलेगा।
पुरा महादेव मंदिर में इस बार काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने की व्यवस्था की है। जिस तरह से काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक किया जाता है उसी तरह पुरा महादेव में भी किया जाएगा। यहां जलाभिषेक करने के लिए स्टील की जलहेरी लगाई जा रही है और इससे कांवड़िये गर्भगृह के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वह जलहेरी से भगवान शिव को जलाभिषेक करने के बाद उत्तरी गेट से बाहर जाएंगे। इससे सभी कांवड़ियों को आराम से जलाभिषेक करने का मौका मिलेगा और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

कांवड़िए इस बार जलहेरी में गंगाजल डालेंगे, जो शिवलिंग पर जाकर गिरेगा। मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी, जो श्रावणी मेले तक जारी रहेगी। बताया कि शिवभक्त गर्भ गृह के बाहर से ही शिवलिंग के दर्शन करेंगे और बाहर लगी स्टील की जलहेरी में अपना जलाभिषेक करेंगे और सभी कांवड़ियों को जलाभिषेक करने का मौका मिलेगा। बताया कि मेले के दौरान भीड़ अधिक होने पर गर्भगृह के अंदर अव्यवस्था हो जाती थी, जिसके चलते काफी कांवड़िये जलाभिषेक तक नहीं कर पाते थे और उनकी सुविधा के लिए इस बार यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- एसडीएम व सीओ ने पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में नौ से 12 अगस्त तक लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को सफल बनाने को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम दिग्विजय व सीओ रोहन चौरसिया ने मंदिर में पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, गर्भ गृह, पार्किंग, मेला क्षेत्र व आने वाले मार्गों का निरीक्षण कर तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कहा कि किसी भी कांवड़ियों को जलाभिषेक के दौरान परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed