फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ten new cases of Lumpy disease detected; the count has now reached 30.

Baghpat News: लंपी बीमारी के दस नए केस मिले, अब संख्या 30 पहुंची

Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ten new cases of Lumpy disease detected; the count has now reached 30.
लंपी बीमारी के दस नए केस मिले, अब संख्या 30 पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में लगातार लंपी बीमारी की चपेट में गोवंश आ रहे हैं। शुक्रवार को भी दस गोवंश लंपी की चपेट में आ गए और अब यह संख्या 30 तक पहुंच गई।
जिले में 13 गांव में 30 गोवंश में लंपी बीमारी मिल चुकी है। इनमें मलकपुर, छपरौली, मंसूरपुर, बड़ागांव, खेकड़ा, जागौस, कोताना, ढिकाना, शाहपुर बडौली, ट्योढ़ी, सरूरपुर कलां, बाम व बिहारीपुर गांव शामिल हैं। बृहस्पतिवार को 20 गाेवंश तो शुक्रवार को दस गोवंश लंपी बीमारी से बीमार हो गए हैं। पशु चिकित्सकों ने गांवों में पहुंचकर पशु पालकों को बचाव की जानकारी दी। वहीं जिले में 11 हजार 600 गोवंश को वैक्सीन लगाई गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि पशु पालकों को स्वस्थ गोवंश को बीमारी गोवंश से दूर रखने की सलाह दी जा रही है, ताकि वह स्वस्थ रह सकें। उन्होंने गोवंश के पास साफ सफाई का ध्यान रखने के प्रति प्रेरित किया।


--
टटीरी में गोवंश को लगाई वैक्सीन
अग्रवाल मंडी टटीरी। पशु चिकित्सक देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को टीम के साथ टटीरी में पहुंचकर गोवंश को वैक्सीन लगाई। उन्होंने वहां 20 गोवंश को वैक्सीन लगाकर बचाव की जानकारी दी। पूर्व सभासद सुनील चौधरी ने बताया कि वैक्सीन लगने से गोवंश स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed