फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Only one professor in the college... the responsibility of shaping the future of 425 daughters.

Baghpat News: कॉलेज में केवल एक प्रोफेसर...425 बेटियों का भविष्य संवारने का जिम्मा

Sat, 01 Aug 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Only one professor in the college... the responsibility of shaping the future of 425 daughters.
एक कॉलेज में एक प्रोफेसर, 425 बे​टियों के सपनो को पूरा जिम्मा अकेले कंधों पर की खबर से संबं​धित
नोट: इसको भी टॉप बॉक्स लिया जा सकता है। अमृत सरोवर को पीछे लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

-जिले के इकलौते गर्ल्स डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसरों के साथ ही प्रोफेसरों के 11 में से 10 पद खाली
- तीन साल से एक ही प्रोफेसर निभा रहीं प्राचार्य, प्रोफेसर का दायित्व, पढ़ाई और पूरे कॉलेज की व्यवस्था भी संभाल रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले के इकलौते जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की तस्वीर उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के दावों की हकीकत बयां करती है। यहां 425 छात्राओं की पढ़ाई, नौ विषयों का संचालन और पूरे कॉलेज का प्रशासनिक कामकाज सिर्फ एक प्रोफेसर के भरोसे चल रहा है। हैरत की बात यह है कि वही कॉलेज में प्राचार्य का दायित्व निभा रही हैं, वही प्रोफेसर हैं और अन्य व्यवस्थाएं भी वहीं संभालती हैं। स्वीकृत 11 पदों में से 10 खाली पड़े हैं।
वित्त पोषित कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा, राजनीति शास्त्र, सांख्यिकी और अर्थशास्त्र सहित नौ विषय संचालित हैं। इन विषयों के लिए कुल 11 असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसरों के साथ ही प्रोफेसरों के पद स्वीकृत हैं। हिंदी और राजनीति शास्त्र में दो-दो और अन्य विषयों में एक-एक पद स्वीकृत। इसके बावजूद पूरे महाविद्यालय में केवल डॉ. प्रविता खत्री ही स्थायी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

12 मई 2023 को तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अनीता के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. प्रविता खत्री को स्थायी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया था। तब से करीब तीन वर्ष से वह अकेले ही शिक्षण कार्य के साथ प्राचार्य की जिम्मेदारी निभा रही हैं। जिले के इकलौते गर्ल्स डिग्री कॉलेज की यह स्थिति गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता के सरकारी दावों पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह फाइलें, दिनभर क्लास... शाम तक संभालती हैं कॉलेज
डॉ. प्रविता खत्री खुद शारीरिक शिक्षा की प्रोफेसर होने के साथ प्राचार्य, केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहीं हैं। सबसे पहले विश्वविद्यालय से जुड़े पत्राचार, परीक्षा संबंधी तैयारियां, छात्रवृत्ति, प्रवेश और अन्य प्रशासनिक फाइलों का निस्तारण करतीं हैं। इसके बाद छात्राओं की कक्षाएं, शैक्षणिक गतिविधियां और कॉलेज की व्यवस्था संभालतीं हैं। छात्राओं को नोट्स, अध्ययन सामग्री और परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास करती हैं।


--
एक ही प्रोफेसर पूरे कॉलेज की जिम्मेदारी निभा रही हैं। सभी विषयों के शिक्षक होने चाहिए, क्योंकि विषय विशेषज्ञ का मार्गदर्शन किसी नोट्स का विकल्प नहीं हो सकता। - स्वाति, छात्रा बीए


शिक्षिकाओं की कमी का असर छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शासन, जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करानी चाहिए, ताकि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई हो सके और छात्राओं का भविष्य प्रभावित न हो। - प्रिया, छात्रा बीए


वर्जन--
अल्पसंख्यक संस्थान होने के कारण कॉलेज नियमित नियुक्तियां नहीं कर सकता। असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसरों के साथ ही प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। आयोग के गठन के बाद कॉलेज से मांगा गया अनापत्ति प्रमाण पत्र भी भेज दिया गया है। अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। - अमित राय जैन, सचिव, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति

एक कॉलेज में एक प्रोफेसर, 425 बेटियों के सपनो को पूरा जिम्मा अकेले कंधों पर की खबर से संबंधित

एक कॉलेज में एक प्रोफेसर, 425 बेटियों के सपनो को पूरा जिम्मा अकेले कंधों पर की खबर से संबंधित

एक कॉलेज में एक प्रोफेसर, 425 बेटियों के सपनो को पूरा जिम्मा अकेले कंधों पर की खबर से संबंधित

एक कॉलेज में एक प्रोफेसर, 425 बेटियों के सपनो को पूरा जिम्मा अकेले कंधों पर की खबर से संबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed