फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR registered against landlord and brother; kin and in-laws clash over the body.

Baghpat News: मकान मालिक व भाई पर प्राथमिकी दर्ज, शव के लिए भिड़े परिजन और ससुराली

Sat, 01 Aug 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against landlord and brother; kin and in-laws clash over the body.
छपरौली में छज्जा गिरने से मृतक सुरेंद्र का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
- छपरौली की पट्टी कुरैशियान में मकान का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री और दो मजदूरों की हो गई थी मौत
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दोनों पक्षों में काफी देर तक चला हंगामा, पुलिसकर्मियों ने समझाकर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे की पट्टी कुरैशियान में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने पर मलबे के नीचे दबने से सुरेंद्र, उसके दामाद रोबिन व कल्लू की मौत के मामले में सुरेंद्र के बेटे गोविंदा ने मकान मालिक कपड़ा कारोबारी परवेज व उसके भाई जुबेर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं रोबिन के शव को लेकर परिवार और ससुराल वाले पोस्टमार्टम हाउस पर आपस में भिड़ गए। रोबिन की पत्नी पूजा शव को पहले छपरौली में अपने घर, जबकि परिवार वाले गांव ले जाने की मांग पर अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
कस्बे की पट्टी कुरैशियान में कपड़ा कारोबारी के मकान की दूसरी मंजिला का छज्जा टूटकर पहली मंजिल के छज्जे पर काम कर रहे राजमिस्त्री सुरेंद्र, उसके दामाद मजदूर रोबिन के ऊपर गिर गया। इसके बाद पहली मंजिल का छज्जा भी टूट गया, जिससे सुरेंद्र निवासी पट्टी जगमलान और रोबिन टूटे हुए छज्जे के साथ नीचे काम कर रहे मजदूर कल्लू के ऊपर गिर गए। इस हादसे में सुरेंद्र, उसके दामाद रोबिन और मजदूर कल्लू की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में राजमिस्त्री सुरेंद्र के बेटे गोविंदा ने बृहस्पतिवार देर रात थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि कुछ दिन पहले परवेज और उसका भाई जुबैर ने उनके घर आकर मकान का निर्माण पूरा कराने के लिए बातचीत की। परवेज और जुबैर ने कहा कि उनका ठेकेदार काम छोड़कर भाग गया है, जिसे पूरा करना है। उसके पिता ने मकान देखकर हादसा होने का खतरा भी जताया, लेकिन परवेज और जुबैर ने छज्जा पक्का होने के दावा करते हुए उसके पिता सुरेंद्र, जीजा रोबिन और पड़ोसी कल्लू को काम पर लगा लिया। जहां बृहस्पतिवार शाम हादसा हो गया। पुलिस ने परवेज और जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुरेंद्र, रोबिन और कल्लू के शव का पोस्टमार्टम हुआ। सूचना मिलने पर रोबिन के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जहां शव ले जाने को लेकर रोबिन के ससुराल और परिजनों में कई बार नोकझोंक हुई। बाद में पूजा अपने चार बच्चों को लेकर शव के साथ अपनी ससुराल निरधाना जिला मुजफ्फरनगर चली गई, जहां रोबिन का अंतिम संस्कार किया गया।
सुरेंद्र और कल्लू का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम हुई आंखें
कस्बे की पट्टी जगमलान राजमिस्त्री सुरेंद्र और कल्लू के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के घर आसपास होने के कारण वहां चीख-पुकार मची रही और दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसडीएम बालकृष्ण सिंह, सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एक साथ दो अर्थी देखते ही लोगों की आंखें नम हो गईं, जो अपने आंसू नहीं रोक पाए। हादसे में तीन मौत होने पर कस्बे में शोक छाया रहा। इसके अलावा पट्टी जगमलान में घरों के चूल्हे ठंडे पड़े रहे।
मृतकों के परिजनों से मिले सांसद और आयोग के सदस्य
कस्बे की पट्टी कुरैशियान में हुए हादसे में तीन मौत होने पर शुक्रवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सुरेंद्र और कल्लू के परिवार वालों को सांत्वना दी और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उनके अलावा रालोद नेता और उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी भी छपरौली पहुंचे। उन्होंने सुरेंद्र और कल्लू के परिजनों से वार्ता की और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को किसान क्रेडिट कार्ड, सरकार से पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये आयोग से दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कराने की बात कही।
वर्जन-राजमिस्त्री सुरेंद्र के बेटे की तहरीर के आधार पर मकान मालिक परवेज और उसके भाई जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अंशु जैन, सीओ
वर्जन- मृतक राजमिस्त्री और मजदूरों के परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इसके लिए फाइल तैयार की जा रही है, जो उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। बालकृष्ण सिंह, एसडीएम।


विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि सांत्वना देने पहुंचे
राजमिस्त्री और दो मजदूरों की मौत होने के बाद शुक्रवार को रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार, रालोद नेता संयोग रावत, भीम आर्मी से चमन , मनोज, प्रताप समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने सांत्वना दी।

छपरौली में छज्जा गिरने से मृतक सुरेंद्र का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

छपरौली में छज्जा गिरने से मृतक सुरेंद्र का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

छपरौली में छज्जा गिरने से मृतक सुरेंद्र का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

छपरौली में छज्जा गिरने से मृतक सुरेंद्र का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

छपरौली में छज्जा गिरने से मृतक सुरेंद्र का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

छपरौली में छज्जा गिरने से मृतक सुरेंद्र का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed