सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   expressway news

Baghpat News: एक्सप्रेसवे रोशन हुआ न तीसरी आंख खुली

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
expressway news
एक्सप्रेसवे रोशन हुआ न तीसरी आंख खुली की खबर से संबं​धित फोटो । मवीकलां गांव से देहरादून की तरफ
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उद्घाटन के केवल दो दिन रहे गए हैं, मगर अभी तक एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा नहीं हुआ है। एक्सप्रेसवे पर अभी तक न लाइटें जली और न वहां कैमरे लगाए जा सके। अन्य भी कई जगह पर खामियां हैं। यह जरूर है कि एक्सप्रेसवे की एक सड़क से पत्थर हटाकर वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
Trending Videos

पाली के पास सड़क में गड्ढ़ा, बड़ा हादसा होने का खतरा
सड़क बनने के बाद बारिश हुई तो कई जगह से मिट्टी के साथ सड़क दब गई। उस सड़क को ठीक करने का काम शुरू किया गया और इसके लिए सड़क को काफी दूर तक पूरी तरह से तोड़ा गया। यह काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा पाली गांव के पास भी एक्सप्रेसवे पर गड्ढ़ा हो रहा है। उसको जल्द ही ठीक नहीं कराया गया तो वाहन दौड़ने पर वहां बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर अंधेरा, कैमरे भी नहीं लगे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 10 अप्रैल तक लाइटों व कैमरों को लगाने का कार्य पूरा करने का दावा किया गया, मगर ऐसा नहीं हो सका। वहां शनिवार तक भी लाइटों को नहीं जलाया जा सका तो कैमरे लगाने का कार्य भी चल रहा था। काठा गांव के पास कर्मचारी शनिवार को कैमरे लगाते रहे। वहीं डिजीटल बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा था, जो शनिवार शाम तक पूरा कर दिया गया। इस बोर्ड से इस जगह, देहरादून की दूरी व स्पीड आदि की जानकारी मिलेगी।
जिस सड़क पर हादसा हुआ, वहां से पत्थर हटाए गए
एक्सप्रेसवे की मवीकलां से देहरादून की तरफ वाली सड़क से पत्थर हटा दिए गए और इस पर वाहन दौड़ने शुरू हो गए। इस साइड ही मवीकलां में दो दिन पहले दो छात्रों की हादसे में मौत हुई थी। वहीं दूसरी तरफ की सड़क पर अभी पत्थर लगे हुए हैं। उस पर भी वाहन चालक चढ़ रहे हैं, मगर वह सड़क पर पत्थर देखकर वापस लौट रहे हैं।
--
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो गया है और कोई छोटा-मोटा कार्य रह गया है, जो रविवार तक हो जाएगा। लाइटों व कैमरों को उद्घाटन के समय चला दिया जाएगा। ऐसा कोई कार्य नहीं बचा, जिससे उद्घाटन में देरी हो।
-नरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed