सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer and Laborer Tossed to the Ground by Bulls; Injured

Baghpat News: किसान और मजदूर को सांड़ों ने उठाकर पटका, घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer and Laborer Tossed to the Ground by Bulls; Injured
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बागपत। जिले में सांड़ों के हमले में एक मजदूर और एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सांड़ों को पकड़वाने की मांग की है। बामनौली निवासी राहुल गांधी गांव में इंटरलॉकिंग का काम कर रहे थे। रविवार को एक सांड़ ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर पटक दिया। सांड़ के सींग उनके पैर में घुस गए। आसपास के लोगों ने सांड को भगाया और राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना में नवादा गांव के 65 वर्षीय सुखपाल शनिवार देर रात बालैनी से अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास एक सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी और कई बार उठाकर पटका। लोगों ने दौड़कर उन्हें बचाया। इसके बाद परिवार के लोग ने उन्हें बालैनी के निजी अस्पताल ले गए। यहां से गंभीर चोटों के कारण उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed