सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers are the strong foundation of the country's ecFarmers are the strong foundation of the country's economy: Rakesh Tikaitonomy: Rakesh Tikait

किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव : राकेश टिकैत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers are the strong foundation of the country's ecFarmers are the strong foundation of the country's economy: Rakesh Tikaitonomy: Rakesh Tikait
विज्ञापन
छपरौली। लूंब गांव में बृहस्पतिवार को प्रगतिशील किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है और केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से ही देश की खाद्य व्यवस्था चलती है। आज के समय में किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाना चाहिए ताकि किसान मजबूत हो सके। यदि किसान मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता से ही अपने अधिकारों को पा सकते हैं। कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है और ऐसे में किसानों को परेशानी हो रही है। सरकार की नाकामी के कारण ही आज फसल घाटे का सौदा बनती जा रही है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिलने चाहिए ताकि किसानों की परेशानी दूर हो सके। उन्होंने किसानों को प्रशिस्त पत्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सुनील कुमार, प्रहलाद सिंह, कालूराम, रामपाल, विनय सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed