सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers create ruckus over problems, clash among themselves

Baghpat News: समस्याओं को लेकर किसानों का हंगामा, आपस में भिड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus over problems, clash among themselves
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस में समस्याओं को लेकर खूब हंगामा हुआ। वहां पर पहले समस्या उठाने को लेकर किसान आपस में भिड़ गए, जिन्हें अफसरों ने शांत कराया। किसानों ने गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की और स्मार्ट मीटर का विरोध किया। इसके अलावा नहर की पटरी टूटने पर हंगामा भी किया।
Trending Videos

किसान दिवस में भाकियू नेता शिवदत्त शर्मा ने कहा कि गोवंश खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं और लोगों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। नवादा गांव में सांड़ की टक्कर से बुजुर्ग किसान विजय सिंह की मौत हो गई, लेकिन कई बार मांग करने के बाद भी गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों ने किसानों से सात फीसदी ब्याज वसूला। किसानों से अतिरिक्त वसूला गया ब्याज वापस नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक अन्य किसान ने ऐसी समस्या नहीं होने की बात कह दी। जिस पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए और किसान दिवस में हंगामा हो गया। इससे पूर्व भाकियू टिकैत और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों में पहले समस्या उठाने को लेकर नोकझोंक हो गई, जिन्हें अफसरों ने शांत कराया। इनके अलावा किसान विकास राणा ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में कट की मांग को लेकर धरना दिया गया था, लेकिन आश्वासन के बाद भी कट नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि दाहा गांव में गेहूं खरीद का केंद्र इस बार निरस्त कर दिया गया है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ेगी। किसान संजीव दांगी और सुदेश राठी ने कहा कि चीनी मिलों और सोसायटी से खाद खरीदने पर नैनो यूरिया जबरदस्ती दिया जा रहा है। डीएम अस्मिता लाल ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र शर्मा, हिम्म्त सिंह, इंद्रपाल सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
-किसान बोले, बिजलीघर से धक्के देकर भगा दिया
बली गांव के किसान धर्मवीर सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले खेत में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी शिकायत बिजलीघर में जाकर की तो वहां तैनात अधिकारियों ने पहले ट्रांसफार्मर के रुपये जमा कराने के लिए कहा और बाद में धक्के देकर भगा दिया। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की।
-कट नहीं मिला तो एक अप्रैल को महापंचायत करेंगे
किसान दिवस में एनएचएआई के अधिकारियों के नहीं आने पर किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि गांगनौली में कट की मांग पूरी नहीं होने पर एक अप्रैल को महापंचायत प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। किसान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि धरनास्थल पर एनएचएआई के अधिकारियों के सामने समस्या उठाई जाएगी। डीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
-बार-बार टूट रही नहर की पटरी
भाकियू नेता प्रदीप धामा ने कहा कि नहर की पटरी टूटने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन अधिकारी 50 फीसदी से कम नुकसान बताकर मुआवजा देने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति से जांच कराने के बाद भी नहर की पटरी में कमियां मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों की जांच पर सवाल भी उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed