सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR registered for assault and robbery of contract salesman

Baghpat News: ठेके के सेल्समैन से मारपीट और लूटपाट में प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for assault and robbery of contract salesman
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रटौल। सिंगौली तगा मार्ग पर शराब के ठेके के सेल्समैन अंकित निवासी सरफाबाद के साथ मारपीट कर 67 सौ रुपये और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
सरफाबाद गांव निवासी अंकित ने बताया कि वह अहैड़ा गांव के अंग्रेजी शराब की ठेके पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार रात घर लौटते समय रटौल-सिंगौली तगा मार्ग पर कुटी के पास पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 6700 रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। इसके बाद खेत में खींचने का प्रयास भी किया। अंकित ने पुलिस से बदमाशों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed