सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First a throat infection, now a viral infection is taking hold.

Baghpat News: पहले गले में संक्रमण, फिर जकड़ रहा वायरल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
First a throat infection, now a viral infection is taking hold.
विज्ञापन
बागपत। मौसम में बदलाव के कारण जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। गले में संक्रमण और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना करीब 420 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos

पिछले कई दिन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे लोगों को बीमारियों जकड़ रही हैं। इस कारण ही जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों की बृहस्पतिवार को ओपीडी हुई। सबसे अधिक मरीज बुखार व गले में संक्रमण के मिले। 300 से अधिक मरीज को बुखार की शिकायत थी तो 150 से अधिक मरीजों को गले में संक्रमण की शिकायत थी। मरीजों के गले में पहले संक्रमण हो रहा है, इसके बाद उन्हें वायरल जकड़ रहा है। डाॅ. श्रवण कुमार ने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। बताया कि मौसम बदलने पर धूप से आने के बाद ठंडे पानी और अन्य ठंडी के चीजों के सेवन से गले में संक्रमण हो जाता है। इसके बाद बुखार हो जाता है। इस तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

गले में दर्द होने पर गुनगुने पानी से करें गरारे
डा. श्रवण कुमार ने बताया कि गले में दर्द होने पर मरीज रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से गरारे करें। दिनभर गुनगुना पानी पिएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। सुबह व्यायाम, प्राणायाम और योग करें।
--

- कई दिन से शरीर में दर्द की शिकायत है। जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आई हूं। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव के कारण दर्द बताया। सुनीता
- पेट में दर्द हो रहा था और इसलिए जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए पहुंचा। सिटी स्केन कराया गया, जिसमें इंजेक्शन आया है। चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। आकाश

--
यह बरतें सावधानी
-धूप से आने के बाद ठंडा पानी न पिएं।
- खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं।
- शीतल पेय पदार्थ, आइसक्रीम और ठंडी चीजों का सेवन कम करें।
- आंवला, संतरा, नीबू और विटामिन सी वाली चीजें लें।
-बाहर का खाना खाने से बचें।
- दही व मट्ठे का सेवन अभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed