{"_id":"699dfa20f5710260d506a03e","slug":"four-doctors-sent-from-baghpat-chc-to-other-centersfour-doctors-sent-from-baghpat-chc-to-other-centers-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147326-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत सीएचसी से अन्य केंद्रों पर भेजे गए चार चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत सीएचसी से अन्य केंद्रों पर भेजे गए चार चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत सीएचसी पर तैनात नौ चिकित्सकों में से चार चिकित्सकों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया गया, क्योंकि वहां चिकित्सकों की कमी से मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा था। अब वहां चिकित्सकों के जाने से मरीजों को सही उपचार मिल सकेगा।
जिले में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार कराने से जूझना पड़ रहा था और काफी परेशान थे। बागपत के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं थी तो फैजपुर निनाना, सरूरपुर कलां व जिला अस्पताल में चिकित्सकों की काफी चल रही थी। मरीजों को सही से उपचार नहीं मिलने पर अमर उजाला ने अभियान चलाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों में फेरबदल किया।
सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बागपत सीएचसी से डॉ. संजीव गोयल को जिला अस्पताल में तैनात किया है ताकि वहां आने वाले मरीजों को उपचार के लिए परेशानी न उठानी पड़े। वहीं बागपत के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के इस्तीफा देने के बाद खाली चल रहे पद को भरने के लिए सीएचसी से डॉ. दिव्यानी को भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. श्रवण गोस्वामी को सरूरपुर कलां व डॉ. केके राजन की फैजपुर निनाना में नियुक्ति की है ताकि वहां मरीजों का सही से उपचार हो सके।
--
वर्जन
- मरीजों की सुविधा को देखते हुए चिकित्सकों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी मरीज को चिकित्सक के अभाव में उपचार से वापस न लौटना पड़े। डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
Trending Videos