सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If no action was taken against the attackers, a poster of escape was put up on the house.

Baghpat News: हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मकान पर पलायन का पोस्टर लगाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
If no action was taken against the attackers, a poster of escape was put up on the house.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

छपरौली। संपत्ति के विवाद में हमला करने के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर मांडी गांव निवासी गुफरान ने अपने मकान पर पलायन करने का पोस्टर लगा दिया। गुफरान ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर गांव से पलायन कर चला जाएगा।
मांडी गांव निवासी गुफरान ने बताया कि पांच जनवरी को संपत्ति के विवाद में कुछ लोगों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया था। इसमें परिवार की महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए थे। उसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद हमला करने वाले दोबारा धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भयभीत है। धमकी देने की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को गुफरान ने अपने मकान पर पोस्टर लगाकर पलायन करने की चेतावनी दी। इसमें जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि गुफरान के परिवार से बात की गई। उसके परिवार को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed