सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man who attacked former soldier gets two and a half years' imprisonment

Baghpat News: पूर्व सैनिक पर हमला करने वाले को ढाई साल की सजा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Man who attacked former soldier gets two and a half years' imprisonment
विज्ञापन
बागपत। सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय रजनीश कुमार ने शेखपुरा गांव में पूर्व सैनिक सनव्वर अली पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर शकील उर्फ टिकारू को ढाई साल की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
Trending Videos

शेखपुरा गांव निवासी पूर्व सैनिक सनव्वर अली ने नवंबर 2021 को बिनौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी शकील उर्फ टिकारू ने उनके घर आकर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। इसके बाद परिवार वालों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद हिस्ट्रीशीटर शकील उर्फ टिकारू के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय में हुई। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश रजनीश कुमार ने शकील उर्फ टिकारू पर दोषसिद्ध करते हुए ढाई साल की सजा सुनाई। शकील उर्फ टिकारू के खिलाफ हत्या, डकैती समेत कई मामले दर्ज है, जो जिले के टाॅप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed