सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Masked youths vandalized a sweet shop, people blocked the road.

Baghpat News: नकाबपोश युवकों ने मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की, लोगों ने जाम लगाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Masked youths vandalized a sweet shop, people blocked the road.
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में कश्यप मिष्ठान भंडार में बुधवार रात नकाबपोश युवकों ने तोड़फोड़ कर हंगामा कर दिया। इस पर लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग को लेकर बंथला-ढिकौली मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
Trending Videos

मिठाई विक्रेता अनुज ने बताया कि बुधवार रात कुछ युवक दुकान के पास शराब पी रहे थे। उसने दूसरी जगह जाकर शराब पीने के लिए कहा तो युवकों के साथ कहासुनी हो गई। देर रात बाइकों पर 20-25 नकाबपोश युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर वहां आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से अनुज घायल हो गया। इसके बाद युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि एक युवक ने तमंचा दिखाकर गल्ले से रुपये भी लूट लिये। दुकान में तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिसकर्मियों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसमें जांच अधिकारी जांच अधिकारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान पर समान लेने को लेकर मारपीट हुई है। इसमें तहरीर मिल गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed