सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder of student: 'Brother, come immediately, there is a fight', Amrit had gone on the call of friend Sameer

छात्र की हत्या: 'भाई फटाफट आ जा, लड़ाई हो गई है', दोस्त समीर के बुलाने पर गया था अमृत, दिल में घुसा चाकू

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Mar 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: बड़ावद के 11वीं के छात्र अमृत की तितरौदा में हत्या कर दी गई। उसके दोस्त समीर की सुहेल पक्ष से लड़ाई चल रही थी। समीर के बुलाने पर ही वह मारपीट में शामिल होने के लिए गया था। 

Murder of student: 'Brother, come immediately, there is a fight', Amrit had gone on the call of friend Sameer
अमृत की फाइल फोटो और उसके घर के बाहर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के तितरौदा गांव में बड़ावद के रहने वाले 11वीं के छात्र अमृत शर्मा (17) की हत्या दिल में पांच बार चाकू घोंपकर की गई। पिता राजकिशोर शर्मा ने सिंघावली अहीर थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चिंकू जाटव, सुहेल, अनस, एक अन्य सुहेल को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। वहीं अमृत शर्मा की बहन गुड्डन व मां बबली बृहस्पतिवार देर शाम तक दुबई से नहीं आने के कारण शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा।
Trending Videos

 

तितरौदा गांव में समीर और सुहेल पक्ष की छह महीने पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भी वर्चस्व को लेकर कई बार इनमें झगड़ा हो चुका है। बुधवार शाम को भी साजिद की दुकान पर समीर व सुहेल के बीच झगड़ा हो गया। समीर ने बड़ावद गांव के अपने दोस्त अमृत को फोन कर दिया। अमृत अपने भाई सागर व अन्य दो युवकों के साथ तितरौदा गांव में पहुंच गया। वहां सुहेल ने भी अपने साथियों चिंकू जाटव, अनस, शौकीन, गांव में मामा के यहां आए दूसरे सुहेल को बुला लिया। इन सभी ने अमृत, उसके भाई व साथियों पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत के सीने पर चाकू से कई वार किए गए तो उसके भाई सागर और उनके दोस्तों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। अमृत को गंभीर हालत होने पर बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल के गेट पर अमृत की मौत हो गई। तितरौदा गांव में युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां आकर जांच शुरू कर दी। इसमें तहरीर के आधार पर चिंकू जाटव, सुहेल, अनस, शौकीन और दूसरे सुहेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके चार को गिरफ्तार कर लिया गया। शौकीन की तलाश में पुलिस लगी है।
 

अमृत के दिल में घुस गया चाकू
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में पता चला है कि अमृत के सीने पर चाकू से वार किए गए तो चाकू गहराई में जाकर दिल में घुस गया। इस तरह कोई एक नहीं बल्कि पांच वार किए गए। अमृत के शरीर पर अन्य कई जगह चोट के निशान मिले हैं, मगर दिल में चाकू घुसने के कारण ही उसकी मौत हुई है।
 

बड़ावद और तितरौदा गांव में पीएसी तैनात
तितरौदा गांव में बड़ावद गांव के अमृत शर्मा की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ विजय तोमर, सीओ अंशु जैन समेत तीन थानों की पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया। बड़ावद और तितरौदा गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई है। वहीं घटना के बाद कई आरोपियों के परिवार वाले भी घरों पर ताला लगाकर चले गए। तितरौदा गांव के दोनों पक्षों के लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
 

दुबई से मां और बहन के आने पर होगा अंतिम संस्कार
अमृत शर्मा की बहन गुड्डन पिछले दो साल से दुबई के अबूधाबी में बैंक में नौकरी करती है, उनकी मां बबली भी उनके पास दुबई गई हुई हैं। अमृत के पिता राजकिशोर किसान हैं और दूध सप्लाई भी करते हैं। बड़ा भाई सागर पिता के साथ खेती करता है। घटना की जानकारी होते ही अमृत की बहन गुड्डन और मां प्राइवेट जेट से वापस आने के लिए रवाना हो गईं, जो बृहस्पतिवार रात तक दिल्ली पहुंचीं। इसलिए पोस्टमार्टम के बाद अमृत का शव फ्रिजर में रखवा दिया गया। आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

लोगों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास
अमृत के पिता राजकिशोर व भाई सागर ने वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि उनके गांव में कुछ लोग आए और इस घटना को धार्मिक रूप देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। वह लोग मंदिर में बैठ गए और यह अफवाह फैलाई कि अमृत के परिवार वाले धरना देकर बैठे हैं। उनको भड़काने का प्रयास किया गया कि पुलिस ने उनकी शिकायत की जगह गलत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने प्राथमिकी मंगवाकर देखी तो उनकी ही तहरीर पर उसे दर्ज किया गया था। उन लोगों को गांव से वापस भेज दिया और कहा कि इस तरह किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और न माहौल बिगाड़ने देंगे।
 

ये बोले एसपी
तितरौदा गांव में दो युवकों के बीच आपसी विवाद चल रहा था और उस विवाद में बड़ावद के कई युवकों को मदद के लिए बुलाया गया। वहां चाकू मारकर अमृत की हत्या की गई। इसमें चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। 
-सूरज कुमार राय, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed