सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nephew's love affair found out from aunt, husband married for fear of blue drum

Baghpat News: चाची से भतीजे के प्रेम प्रसंग का पता चला, नीले ड्रम के डर से पति ने करा दी शादी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nephew's love affair found out from aunt, husband married for fear of blue drum
दोघट थाने के बाहर भतीजा अपनी चाची को माला डालते हुए
विज्ञापन
दोघट(बागपत)। चाची से भतीजे के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर विवाद हो गया और पति ने नीले ड्रम का डर बताकर अपनी पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोघट थाने में चाची और भतीजे की शादी कराकर साथ भेज दिया गया। पूरा मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos

क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला का अपने जेठ के बेटे के साथ पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि शुक्रवार को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी महिला के पति को हो गई। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और पति ने दोनों बेटों को अपने साथ रखते हुए पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद अपनी पत्नी को भतीजे के साथ ही रहने की बात कहकर घर से निकाल दिया। इसका पता चलने पर आए कस्बे के गणमान्य लोगों ने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पति का कहना है कि मेरठ में नीले ड्रम की घटना हो चुकी है और कई जगहों पर प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की जा चुकी है। उसने कहा कि नीले ड्रम के डर की वजह से वह पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता। इसके बाद महिला, उसका पति और प्रेमी भतीजा अपने पिता के साथ शुक्रवार शाम दोघट थाने पहुंच गए, जहां पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई। महिला और उसके प्रेमी भतीजे ने बताया कि अपनी मर्जी से कस्बे से बाहर जाकर रहे हैं और वहीं पर मजदूरी कर अपना गुजर बशर करेंगे। तभी कस्बे के कुछ लोग भी वहां आ गए और उनके सामने पति ने अपनी पत्नी और प्रेमी भतीजे से दोनों के गले में माला डलवाकर शादी कराई। उधर, महिला के मायके वालों ने थाने आने से मना कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया था, लेकिन किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी। थाने के बाहर दोनों ने एक-दूसरे के गले में माला डाली। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed