सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One lakh consumers did not complete their e-KYC, now waiting in line has become a problem.

Baghpat News: एक लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई, अब लाइन में लगने से आफत आई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
One lakh consumers did not complete their e-KYC, now waiting in line has become a problem.
विज्ञापन
बागपत। जिले में गैस सिलिंडरों के एक लाख उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई, जिसकी वजह से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइन लग रही है। ई-केवाईसी कराने के बाद ही गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई जा रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

जिले में तीनों गैस कंपनियों के 3.16 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 2.16 लाख उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करा ली, जबकि एक लाख उपभोकता इससे वंचित हैं। कुछ दिन पहले इस्राइल व अमेरिका और ईरान में युद्ध होने के बाद व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग पूरी तरह बंद कर दी गई और गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन की अवधि निर्धारित कर दी। युद्ध को देखते हुए जिले में गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी मची हुई है और दिन निकलते ही लोगों की लंबी लाइन गैस एजेंसियों पर लग जाती है। वहां पर गैस बुकिंग नहीं होने पर हंगामा भी होता रहता है, क्योंकि ई-केवाईसी के बिना बुकिंग भी नहीं हो पा रही। एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने में अधिक समय लगने के कारण घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-7122 गैस सिलिंडर बांटे गए
गैस एजेंसियों से सिलिंडरों की होम डिलीवरी सुविधा बंद होने के चलते गोदामों पर बुधवार को भीड़ लगी रही। इसमें गोदामों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए गए। बुधवार को 7122 सिलिंडर बांटे गए।

वर्जन-
गैस कनेक्शन धारकों की पहले ई-केवाईसी कराई जा रही है, उसके बाद ही सिलिंडर की बुकिंग हो रही है। एजेंसियों पर उपभोक्ताओं का अंगूठा लगवाकर ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसके अलावा उपभोक्ता खुद भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। -अमरचंद वर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed