सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Only a person with character is called a scholar: Savita Arya

चरित्रवान व्यक्ति ही कहलाता है विद्वान : सविता आर्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Only a person with character is called a scholar: Savita Arya
विज्ञापन
- तमेलागढ़ी गांव के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय यज्ञ का समापन
Trending Videos

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी

दोघट/दाहा। तमेलागढ़ी गांव के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर काॅलेज में रविवार को दो दिवसीय महायज्ञ का समापन किया गया। यज्ञ में लोगों ने आहुति देकर सुख शांति की कामना की।
कार्यक्रम में आचार्य कपिल शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन को सफल बनाना है तो झूठ से दूर रहना होगा। उत्तम कर्म मनुष्य की उन्नति तो बुरे कर्म उनके विनाश का कारण बनते हैं। यज्ञ की ब्रह्मा सविता आर्या ने व्यक्ति के जीवन में चरित्र बल का महत्व बताते हुए कहा कि चरित्रवान व्यक्ति ही विद्वान कहलाता है। चरित्र इंसान का वह गहना है, जो उसकी सुंदरता को बढ़ाता है। कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया गया। यज्ञ के बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक राष्ट्र भक्ति गीत, नाटक का मंचन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव, भीष्मपाल, कृष्ण, राजीव प्रधान, देवेंद्र सिंह, आनंद छिल्लर, भैंसाना मिल के उपाध्यक्ष चंद्रवीर छिल्लर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed