सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pabla-Meetli road will be constructed with Rs 20 crore.

Baghpat News: पाबला-मीतली मार्ग का 20 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pabla-Meetli road will be constructed with Rs 20 crore.
विज्ञापन
बागपत। पाबला से मीतली तक के मार्ग की हालत खराब हो गई है, जिसके चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव ने 20 करोड़ रुपये का अनुमोदन दे दिया है। अब विभागीय मंजूरी और बजट मिलने के बाद चौड़ीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos

बसा टीकरी गांव के रहने वाले राजीव, देवेंद्र, पवन कुमार, टिंकू, जोनी आदि ने बताया कि पाबला से उनके गांव होते हुए मीतली जाने वाले मार्ग की लंबाई 12 किलोमीटर से अधिक है। इस मार्ग से करीब दस गांव जुड़े हुए हैं और अब चीनी मिल चलने के कारण गन्ना भी इसी मार्ग से भेजा जा रहा है। कई साल पहले मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिस पर हादसे भी बढ़ गए हैं। हादसों में कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने चौड़ीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। इस मामले में लोनिवि के अवर अभियंता कुलदीप निमेष ने बताया कि चौड़ीकरण प्रमुख सचिव का अनुमोदन मिल गया है। विभागीय स्वीकृति और बजट मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी कर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed