सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of the Golden Society will protest against the UGC rules.

Baghpat News: यूजीसी नियमों के विरोध में आंदोलन करेंगे स्वर्ण समाज के लोग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
People of the Golden Society will protest against the UGC rules.
विज्ञापन
- नौ मार्च को प्रधानमंत्री के नाम तहसील में एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Trending Videos

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के कोताना रोड स्थित एक फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार को स्वर्ण समाज को लोगों की बैठक हुई, जहां यूजीसी के नए नियमों का विरोध जताया गया। इनमें बदलाव कराने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान सर्व समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दीपक शर्मा ने कहा कि यूजीसी ने स्वर्ण समाज के युवाओं को पीछे धकेलने के लिए नियमों में बदलाव किया है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके खिलाफ स्वर्ण समाज के लोग आवाज उठा रहे हैं। कहा कि बिना आंदोलन के इनमें बदलाव नहीं हो सकता। गांव-गांव जाकर एक जागरूकता फैलाकर अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। वहीं गठित कमेटी के राजेंद्र जैन, सुरेंद्र मोघा, सतीश त्यागी, आदित्य भारद्धाज, वीरेंद्र स्वामी ने नौ मार्च को तहसील में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। इस मौके पर मनीष शर्मा, दिनेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विनीत शर्मा, सक्षम पंडित, राजकुमार शर्मा, बबलू स्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed