सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations Underway to Establish New Industrial Zones in Phulera and Bhagot; 200 Hectares of Land Identified

Baghpat News: फुलैरा और भागोट में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की तैयारी, 200 हेक्टेयर भूमि चिह्नित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations Underway to Establish New Industrial Zones in Phulera and Bhagot; 200 Hectares of Land Identified
विज्ञापन
-यूपीसीडा के अफसरों ने जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार किया, मुख्यालय भेजा जाएगा
Trending Videos

फोटो 24
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में एक नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अधिकारियों ने इसके लिए 200 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। यह भूमि फुलैरा, भागोट, गढ़ी कलंजरी और पूरनपुर नवादा गांवों के जंगल में स्थित है। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है, जो मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु समिति की मासिक बैठक हुई, जहां एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उद्यमी अश्वनी शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र में ईंट ढोने वाले ट्रकों की अवैध पार्किंग की समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में हाइटगेज लगवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पेयजल टंकी शुरू कराने के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव पास कराकर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार जैन ने बताया कि नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए फुलैरा, भागोट, गढ़ी कलंजरी समेत कई गांवों के जंगल में 200 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिह्नित की गई है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। बैठक में यूपीसीडा की परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल, उद्योग उपायुक्त अर्चना तिवारी, उद्यमी लोकेश कुमार, योगेश जिंदल समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed