{"_id":"69bff003e5f4fddfae0e1b24","slug":"prince-sampla-carrying-a-reward-of-rs-25000-and-his-accomplice-were-arrested-in-baghpat-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148706-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 25 हजार रुपये का इनामी प्रिंस सांपला तो उसका साथी बागपत में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 25 हजार रुपये का इनामी प्रिंस सांपला तो उसका साथी बागपत में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट(बागपत)। शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान के पति विवेक की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। वहीं उसके साथी अभी तालियान निवासी छुर्र को भी रविवार सुबह बागपत पुलिस ने पकड़ लिया।
कस्बे के धूमसिंह फार्म हाऊस की पार्किंग में 10 मार्च को बरात में आए शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान के पति विवेक उर्फ विक्की की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं विपिन समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। हत्या के बाद भाग रहा आरोपी यशवीर उर्फ रजत खेत में लगे कटीले तारों में उलझकर गिर गया, जिसे पकड़ लिया गया। पूर्व प्रधान बबली देवी ने प्रिंस, उसके भाई रजत समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने साजिश रचने के आरोपी लोकेंद्र और सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं वांछित आरोपी प्रिंस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। जांच में प्रिंस के ममेरे भाई हर्ष निवासी वाजिदपुर कवाली जिला मुजफ्फरनगर और अभी तालियान निवासी छुर्र जिला मेरठ का नाम भी सामने आया। पुलिस ने हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि वांछित आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस को रोहतक जिले में सांपला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि हर्ष से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
-पहले भी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में पकड़े जाते रहे बदमाश
बागपत में अपराध करने के बाद पहले भी बदमाश कई बार दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में पकड़े गए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में सवा पांच करोड़ रुपये लेकर गायब होने वालों को पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में बागपत पुलिस ने वहां शिकायत की थी और जांच में पता चला था कि उनको पुलिस ने रुपये लेकर तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाया था। उसमें एक इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया था। इसके अलावा एक हत्यारोपी पांच साल पहले सोनीपत में पकड़ा गया था। अब प्रिंस वहां सांपला में पकड़ा गया। इनके अलावा हत्या में वांछित कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Trending Videos