{"_id":"69bff12e859d47320e0fec26","slug":"snatched-the-microphone-from-the-maulana-and-threatened-to-kill-the-husband-of-the-former-head-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148722-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मौलाना से माइक छीनकर पूर्व प्रधान के पति को हत्या की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मौलाना से माइक छीनकर पूर्व प्रधान के पति को हत्या की धमकी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
-गौसपुर गांव का मामला, पुलिस ने धमकी देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में शनिवार सुबह ईद की नमाज के बाद कुछ युवकों ने मौलाना के हाथ से माइक छीनकर पहले शेर पढ़ा। इसके बाद पूर्व प्रधान के पति वकील अहमद का नाम लेकर गालियां और दो माह में हत्या करने की धमकी दी। पूर्व प्रधान के पति वकील अहमद ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
गौसपुर गांव से बसौद जाने वाले मार्ग पर ईदगाह में शनिवार सुबह बड़ी मस्जिद के मौलाना ने ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद उन्होंने अमन चैन की दुआ कराई। वकील अहमद ने बताया कि लोग वापस लौटने लगे तो गांव के ही उमर हयात, आदिल, नूर हसन और साबान ने मौलाना के हाथ से माइक छीन लिया। इसके बाद एक युवक ने शेर पढ़ते हुए कहा कि लोमड़ियां कभी शेर का शिकार नहीं कर सकतीं। इसके बाद पूर्व प्रधान के पति वकील अहमद का नाम लेकर गालियां देने लगे। कुछ लोगों ने गाली देने से रोका तो ईदगाह में मौजूद दो हजार से अधिक लोगों के सामने दो माह में वकील अहमद की हत्या करने की धमकी दी। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इसमें जांच अधिकारी प्रियवृत्त का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos