{"_id":"69a1ef3b2e4c066b0d07beef","slug":"proposal-for-development-work-worth-rs-6-crore-passed-in-khekra-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-147486-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेकड़ा में छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेकड़ा में छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खेकड़ा नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में शामिल चेयरपर्सन नीलम धामा और सभासद। संवाद
- फोटो : rajori news
विज्ञापन
- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लाइटें लगवाने, सड़क निर्माण कराने, कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाने समेत अन्य प्रस्ताव पास हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर पालिका में हुई बोर्ड की बैठक में छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इनमें लाइटें लगवाने, सड़क निर्माण कराने, कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने समेत अन्य प्रस्ताव है। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
नगर पालिका में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में सभी 25 वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन नीलम धामा के समक्ष प्रस्ताव रखे। इसके बाद विकास कार्यों के लिए सर्वसम्मति से छह करोड़ रुपयों के प्रस्ताव पास किए गए। इनमें सड़कों के किनारे लगने वाली लाइटेंं, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट लगाने, पानी के दो टैंकर खरीदने, गर्मी के मौसम को देखते हुए कस्बे में विभिन्न स्थानों पर 30 वाटर कूलर लगवाने के लिए करीब दस प्रस्ताव पारित किए गए।
चेयरपर्सन नीलम धामा ने बताया कि सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए सर्वसम्मति से छह करोड़ के करीब दस प्रस्ताव पारित किए गए। सभी सभासदों से अपने-अपने घरों के साथ ही कस्बे के लोगों को भी घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए जागरुक करने का आह्वान किया। इससे बिजली की बचत की जा सकेगी। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि इंजीनियर सुनील धामा, नीरज शर्मा, नीरज धामा, संजीव धामा, गजेंद्र धामा, संदीप प्रजापति, संजय शर्मा, ममता अग्रवाल, नजीर अहमद, रूबी धामा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos