{"_id":"6999a7741b80cf15c2012c30","slug":"protest-held-at-power-substation-over-farmers-problems-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147166-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों की समस्या को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों की समस्या को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-किरठल गांव में किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं, किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। किरठल गांव में विद्युत उपकेंद्र पर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ता व किसानों ने धरना दिया। उन्होंंने ऊर्जा निगम के कर्मियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने बड़ौत तहसीलदार श्वेताभ को ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न रोकने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मियों द्वारा किसान व मजदूरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारी बिना किसी नोटिस के किसानों और मजदूरों के बिजली कनेक्शन काट रहे हैं। बिजली विभाग झुके हुए खंभों को ठीक नहीं कर रहा है। यदि तार टूट जाते हैं तो कर्मचारी बिना रुपये दिए उन्हें ठीक नहीं करते हैं।
विभाग किसानों और मजदूरों पर स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बना रहा है। एक मुश्त समाधान योजना में दो किलो वाट तक के उपभोक्ताओं को शामिल करने व उत्पीड़न नहीं रुकने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने धरने पर पहुंचे तहसीलदार बड़ौत श्वेताभ सिंह को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण करने की मांग की। तहसीलदार ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कालूराम, जिला सचिव मनोज आर्य, धर्मपाल शास्त्री, रामपाल सिंह, विरेंद्र, जगपाल, रुपेश, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos