सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration distribution affected due to e-pos machine stalling

Baghpat News: ई-पॉस मशीन ठप होने से राशन वितरण हुआ प्रभावित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ration distribution affected due to e-pos machine stalling
विज्ञापन
बड़ौत। ई-पॉस मशीनों में सर्वर समस्या के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी राशन नहीं मिल रहा है। राशन डीलरों ने समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वह मशीनों को डीएम कार्यालय में जमा कर देंगे।
Trending Videos

राशन डीलर सुधीर, पिंटू, प्रदीप, ब्रजेश आदि का कहना है कि ई-पॉस मशीनें सर्वर नहीं आने के कारण ठप पड़ी हुई हैं। वितरण के दौरान उपभोक्ता राशन लेने के लिए आते हैं, मगर मशीन नहीं चलने के कारण उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। इसकाे लेकर उपभोक्ताओं व डीलरों के बीच भी कहासुनी होती है। बताया कि कई दिनों से मशीने बंद हैं। आरोप है कि कई बार आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं होता है। इससे डीलरों में रोष व्याप्त है। डीलरों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर मशीनों को डीएम कार्यालय में जमा कराने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है, जल्द ही डीलरों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed