{"_id":"69bb0a1b349a9415a1012a8b","slug":"seven-trains-cancelled-on-delhi-saharanpur-railway-route-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-148487-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सात ट्रेनें रहीं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सात ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बुधवार को शाहदरा दिल्ली में रेल मार्ग पर कार्य चलने के कारण सात ट्रेनें रद्द रहीं। इनके कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में यात्रियों को निजी वाहनों और बसों में सफर करना पड़ा।
बुधवार सुबह 5:37 बजे दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 64091 रद्द रही। सुबह 11:05 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64090, दोपहर 3:32 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64020 रद्द रही। इनके अलावा सुबह 8:23 बजे दिल्ली-सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 74021 रद्द रही। शाम 4:12 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64024 रद्द रही। सुबह 10:02 बजे दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 64025 रद्द रही। इनके अलावा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले ट्रेन संख्या 74024 भी रद्द रही। ट्रेनों के रद्द रहने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विनोद, सचिन, राहुल, मनोज आदि यात्रियों का कहना था कि वह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौट गए, उन्हें सहारनपुर जाना था, मगर ट्रेनों के रद्द रहने की जानकारी नहीं थी।
वर्जन-- -
शाहदरा दिल्ली में रेल मार्ग पर पर कार्य चल रहा है, जिसके कारण ट्रेन रद्द रहीं। इनके रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी हुई होगी। -प्रदीप कुमार, स्टेशन मास्टर
Trending Videos

वर्जन