{"_id":"6a6c9f3547e6e062a503ac61","slug":"shops-reconstructed-after-demolition-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156240-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ध्वस्तीकरण के बाद दोबारा से कर दिया दुकानों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ध्वस्तीकरण के बाद दोबारा से कर दिया दुकानों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर में कोताना रोड पर नाले पर पट्टे की जमीन में बनाई गई आठ दुकानों को डेढ़ माह पहले पालिका ने कराया था ध्वस्त
- दोबारा से निर्माण होने पर पालिका अधिकारी अब जागे, निर्माण को तोड़ने के लिए एसडीएम व पुलिस को पत्र भेजकर मांगी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के कोताना रोड पर मुख्य बाजार में नाले के पास करीब डेढ़ माह पहले नगर पालिका ने बुलडोजर चलवाकर आठ दुकानों को ध्वस्त करते हुए पट्टे की जमीन को कब्जामुक्त कराया। इसके बावजूद अब दोबारा से वहां दुकानों का निर्माण कर दिया, जिसकी पालिका को जानकारी भी नहीं हो पाई। अब पालिका ने दोनों दुकानों को तोड़ने के लिए एसडीएम व पुलिस को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।
पालिका के राजस्व निरीक्षक नेमचंद ने बताया कि नगर पालिका ने बड़ौत की राजकली के नाम जमीन का 99 वर्ष का पट्टा किया था। जिस पर मुख्य बाजार में 11 दुकानें बनी हुई है। इन दुकानों के पीछे खाली जगह पड़ी हुई थी। दुकानदारों ने पक्का निर्माण कर खाली जगह पर कब्जा कर लिया था। बताया कि जमीन के पट्टे की अवधि समाप्त हो चुकी है। निर्माण के लिए न नगर पालिका को अवगत कराया गया और न इसकी कोई अनुमति ली गई थी। पालिका की टीम ने 19 जून को बुलडोजर से निर्माण तोड़कर जमीन को कब्जामुक्त कराया था।
जिसका टीम को उस दौरान काफी विरोध झेलना पड़ा था और लोग धरने पर बैठ गए थे। राजस्व निरीक्षक को उस दौरान कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी। इसके बाद आठ दुकानों को तोड़ा गया था और दोबारा से निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। जानकारी के अनुसार कई दिन पहले एक व्यक्ति ने दोबारा से दो दुकानों का निर्माण कर दिया, जिनकी पालिका को जानकारी भी नहीं हो पाई। दोबारा से किया गया अवैध निर्माण होने पर नगर में कई तरह की चर्चा हो रही है। पालिका अधिकारियों ने किए गए निर्माण को जल्द ध्वस्त कराने की बात कही है।
विज्ञापन
वार्ड सभासदों ने भी निर्माण को तोड़ने की उठाई मांग
वार्ड सभासद नीतू राठी, प्रमोद कुमार शर्मा, रमेश शर्मा, रोबिन कश्यप आदि ने पालिका को शिकायत कर नाले पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को ध्वस्त करने की मांग की। कहा कि नाले पर निर्माण होने से गंदे पानी की निकासी भी प्रभावित होगी। आरोप है कि इससे पहले भी नगर में कई अवैध निर्माण हुए है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर शिकायत की गई।
वर्जन-- --
पट्टे की जमीन पर दोबारा से दो दुकानों का अवैध रूप से निर्माण किया गया, जिसे जल्द ध्वस्त कराया जाएगा। इसके लिए एसडीएम व पुलिस को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की गई है। - मनोज कुमार रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बड़ौत

वर्जन