{"_id":"69e7dbb5475fee0f2d0e06ba","slug":"skirts-kurtis-and-sharara-are-becoming-the-choice-of-women-in-this-era-of-fashion-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-150418-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फैशन के दौर में महिलाओं की पसंद बन रहे स्कर्ट-कुर्ती और शरारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फैशन के दौर में महिलाओं की पसंद बन रहे स्कर्ट-कुर्ती और शरारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत। फैशन के बदलते दौर में महिलाओं की पसंद बदल रही है। महिलाओं को कुर्ती-शरारा, स्कर्ट-कुर्ती के अलावा प्लाजो के साथ स्ट्रेट कुर्ते खूब भा रहे हैं। सहालग के सीजन में बाजार में इनकी मांग बढ़ गई है, जो सुंदर डिजाइनों में दुकानों पर उपलब्ध हैं।
दुकानदार मनोज, राजेश, सुनील, हर्ष आदि का कहना है कि समय के अनुसार कपड़ों का फैशन बदल रहा है। बहुत जल्दी बाजार में नए फैशन के कपड़े आ जाते हैं। पुराने फैशन के कपड़े छोड़ महिलाएं नए की अधिक खरीदारी कर रही हैं। बताया कि बाजार में कुर्ती-शरारा, स्कर्ट-कुर्ती की अधिक मांग है, जो दुकानों पर काफी डिजाइनों में उपलब्ध है। महिलाएं दुकानों पर आकर इनसे अलग कपड़ों की बहुत ही कम मांग कर रही हैं। हालांकि इनकी बढ़ती मांग से दुकानदारों की भी अच्छी दुकानदारी हो रही है, जिससे बाजार में रौनक है।
-ये बोले दुकानदार
बाजार में कुर्ती-शरारा, स्कर्ट-कुर्ती व लहंगे की सबसे अधिक मांग है, जो महिलाओं को खूब भा रहे हैं। विवाह समारोह में इनसे अलग अन्य कुछ पहनना पसंद नहीं कर रही हैं। -विनेश
कपड़ों का फैशन बहुत जल्दी बदल रहा है। कुछ दिनों बाद बाजार में नए फैशन के कपड़े आ जाते हैं, जिन्हें महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। गरारा सेट की भी काफी मांग है। -अलहम
-ये बोली महिलाएं
विवाह समारोह में महिलाएं नए फैशन के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। शादियों में साड़ी पहनने का क्रेज बहुत कम हो गया है। महिलाएं कुछ अलग हटकर फैशन के कपड़े पहनना पसंद कर रही हैं। -मोनिका
महिलाओं को कुर्ती शरारा, लहंगा व स्ट्रेट कुर्ते अधिक पसंद आ रहे हैं। बाजार में दुकानों पर पहुंचकर सबसे पहले इन्हीं की मांग करती हैं। खासकर लड़कियों को ये ज्यादा पसंद आ रहे हैं। -सोनिया
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X