सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sudden change in weather, rain increases troubSudden change in weather, rain increases troublele

Baghpat News: मौसम में अचानक आया बदलाव, बारिश से बढ़ी मुसीबत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sudden change in weather, rain increases troubSudden change in weather, rain increases troublele
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार शाम मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। लाइनों में फाल्ट आने से जहां बिजली गुल हो गई, वहीं रास्तों में कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण गेहूं व सरसों की फसल गिरने से नुकसान हो सकता है।
Trending Videos

मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश होने का अनुमान जताया था। बुधवार को जिस तरह से दिन में धूप थी, उसको देखते हुए उम्मीद नहीं थी कि शाम को बारिश होगी। बुधवार शाम को करीब छह बजे पहले बूंदाबांदी शुरू हुई और इसके कुछ देर बाद बारिश होने लगी। यह बारिश कुछ देर बाद हल्की हो गई, मगर यह देर रात तक होती रही। उधर, बारिश से लाइनों में फाल्ट आने से बीस से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जगह-जगह रास्तों में कीचड़ हो गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत के अनुसार जिस तरह से मौसम में अचानक उतार-चढाव हो रहा है, उससे बीमारी बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को बचाव करना चाहिए और ठंडी चीजों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed