सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugar mill closed due to boiler tube burst

Baghpat News: बॉयलर की ट्यूब फटने से बंद हुआ शुगर मिल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed due to boiler tube burst
विज्ञापन
बागपत। शुगर मिल बागपत में सोमवार सुबह बॉयरल का तापमान बढ़ने से ट्यूब फट गई और इससे शुगर मिल बंद हो गया। मिल बीस घंटे तक बंद होने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ी।
Trending Videos

शुगर मिल बागपत के बॉयलर का तापमान बढ़कर 400 डिग्री तक पहुंच गया। इससे सोमवार को सुबह चार बजे बॉयलर की ट्यूब फट गई और उसका प्रेशर नहीं बन सका। इस कारण मिल को बंद करना पड़ा और मिल पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की बुग्गियों व ट्रॉलियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूब को शाम तक इंजीनियर ठीक करते रहे। मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्यूब को ठीक कर दिया गया है और उसमें रात में प्रेशर बनाया जाएगा। इसके बाद ही मिल को चलाया जा सकता है। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उनका पूरा गन्ना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed