{"_id":"699cb3b2f5d666409d0da3b5","slug":"sugarcane-laden-truck-overturns-grandfather-dies-after-being-crushed-grandson-injuresugarcane-laden-truck-overturns-grandfather-dies-after-being-crushed-grandson-injuredd-baghpat-news-c-14-mrt1056-1116857-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दबने से दादा की मौत, पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दबने से दादा की मौत, पोता घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। बस स्टैंड पर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे फलों की दुकान के पास पलट गया। इस हादसे में दुकान से फल खरीद रहे बागपत के गांव मौजीजाबाद निवासी 75 वर्षीय अतर सिंह की ट्रक के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। उनका पोता प्रिंस (20) घायल हो गया।
बागपत के थाना दौघट थाना क्षेत्र के गांव मौजीजाबाद नांगल निवासी अतर सिंह अपने पोते प्रिंस के साथ बाइक से अपने बेटे लीलू की ससुराल सठेड़ी जा रहा था।वह रतनपुरी में बस स्टैंड पर बाइक रोककर सड़क किनारे दुकान से फल खरीदने लगे। उसी समय खतौली शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक फल की दुकान के पास आकर पलट गया।
ट्रक अतर सिंह और उनके पोते प्रिंस के ऊपर पलट गया। दादा पोते उसके नीचे दब गए। फल दुकानदार धर्मपाल, उसके बेटे पंकज तथा वहां पर खड़े अन्य लोगों ने भागकर बामुश्किल जान बचाई। ट्रक में लदे गन्ने दूर-दूर तक बिखर गए।
पुलिस ने पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी एवं गन्ना लोडर की सहायता से गन्नों को हटाकर ट्रक को सीधा कराया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे अतर सिंह और उसके पोते प्रिंस को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल दादा-पोते को खतौली अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने घायल अतर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पोते का उपचार किया गया।
पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन थाने पहुंचे। मृतक के बेटे लीलू सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
Trending Videos