{"_id":"69b2c1cc792a3db6e4048e61","slug":"tanuj-won-first-place-in-the-race-and-sagar-won-first-place-in-the-long-jump-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-148163-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दौड़ में तनुज और लंबी कूद में सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दौड़ में तनुज और लंबी कूद में सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोेटो नंबर 12केएआर 5
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के एमएम डिग्री काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। दौड़ में तनुज व लंबी कूद में सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में नितिन ने पहला, अभिजीत ने दूसरा, दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में दीपा ने पहला, कशिश ने दूसरा, वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में तनुज कुमार ने पहला, नितिन ने दूसरा, विक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में सागर ने पहला, अभिजीत ने दूसरा, शाहरुख ने तीसरा, बालक वर्ग की ऊंची कूद में अभिजीत ने पहला, चरण ने दूसरा, आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में कशिश ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और दीपा ने तीसरा तो ऊंची कूद बालिका वर्ग में अनुष्का ने पहला, कशिश ने दूसरा और दीपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य सुनील तोमर, सुनील धीमान, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुमार, भूपेश कुमार, सुनील दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos