सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The construction of the water tank remains incomplete, and the soil beneath it has started to crack.

Baghpat News: अधूरा पड़ा पेयजल टंकी का निर्माण, नीचे से दरकने लगी मिट्टी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The construction of the water tank remains incomplete, and the soil beneath it has started to crack.
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में पेयजल टंकी का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है और अब उसके नीचे की मिट्टी दरकने लगी है। इसके अलावा पाइपलाइन दबाने के लिए सड़कों को खोदाई कर छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

फैजपुर निनाना गांव निवासी विकास, जोगेंद्र, अजय आदि ने बताया कि करोड़ों रुपयों की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। पेयजल टंकी का निर्माण करने के बाद पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई कराई गई, लेकिन बीच में ही निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। इसकी वजह से पिछले एक साल से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इसकी वजह से गली से गुजरने वाले बच्चे गड्ढों में गिरने से घायल हो रहे हैं। जल्द ही टंकी का निर्माण कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- करोड़ों रुपये से बन रही पेयजल टंकी का निर्माण अधूरा होने व गलियों में गड्ढे होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही पेयजल टंकी शुरू कराई जाए और गलियों के गड्ढे भरवाए जाएं। -रोहित धनकड़
- गांव में निर्माणाधीन पेयजल टंकी के नीचे की मिट्टी बारिश में दरकने लगी है। निर्माण अधूरा होने के कारण घरों में पेयजल आपूर्ति भी शुरू नहीं कराई जा सकी। जल्द ही निर्माण पूरा कराया जाए। -गौरव धनकड़
वर्जन
-पेयजल टंकी का निर्माण पूर्ण करने के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर फैजपुर निनाना में पेयजल टंकी का निर्माण पूर्ण कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। -अमित कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed