{"_id":"69808b4e5fb8644eef0c661c","slug":"we-will-not-allow-smart-meters-to-be-installed-in-homes-and-on-tube-wells-rakesh-kumar-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146071-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों और नलकूपों पर नहीं लगने देंगे स्मार्ट मीटर : राकेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों और नलकूपों पर नहीं लगने देंगे स्मार्ट मीटर : राकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
-दोघट कस्बे में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जताया विरोध
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट/दाहा। दोघट कस्बे में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की सोमवार को बैठक हुई। वहां संगठन को मजबूत करने और विस्तार पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि घरों व नलकूपों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे और इसका विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गन्ना फसल तैयार करने में किसानों की लागत अधिक आ रही है, जबकि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक कुछ मिलों द्वारा नहीं दिया गया है। कहा कि किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। सरकार अन्य प्रदेश की तरह घरेलू बिजली बिल फ्री करे। जिला प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी बजट दिया है, जबकि देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बजट बना रही है। कहा कि संगठन मजबूत रहेगा तो अपनी मांगें मनवाने में भी सफल रहेंगे। गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों को बताया जाएगा और गांव स्तर पर शीघ्र ही कमेटी भी गठित कराई जाएगी। इस मौके पर राजबीर सिंह, सुदेश राठी, सुधीर खोखर, गौरव राणा, वीरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos