सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman shot at for protesting against obscene acts.

Baghpat News: अश्लील हरकतों का विरोध करने पर महिला पर फायरिंग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman shot at for protesting against obscene acts.
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की एक काॅलोनी में रविवार रात अश्लील हरकतों का विरोध करने पर महिला पर फायरिंग कर दी गई। इसमें महिला बाल-बाल बच गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्रिंस, पुन्नी वर्मा, रामकुमार वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


महिला ने बताया कि रविवार रात किसी काम के लिए अपने जेठ के घर गई थी। जेठ के सामने वाले मकान में रहने वाले दो युवक उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी बेटी का अपहरण करने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कहने पर आरोपियों ने तमंचे और बंदूक से उस पर गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी वहां आ गए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने वहां आकर मामला शांत कराया। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामकुमार वर्मा व उसके बेटे प्रिंस, पुन्नी वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed