Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Baghpat: Virendra Sachdeva said - The BJP government was formed due to the strength of the villages and rural areas
{"_id":"6981bf43913d23cdbc0e22dd","slug":"video-baghpat-virendra-sachdeva-said-the-bjp-government-was-formed-due-to-the-strength-of-the-villages-and-rural-areas-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: वीरेंद्र सचदेवा बोले- गांव-देहात की मजबूती से बनी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: वीरेंद्र सचदेवा बोले- गांव-देहात की मजबूती से बनी भाजपा सरकार
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:56 PM IST
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बागपत में हरीश चौधरी के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गांव-देहात की ताकत से बनी है और पार्टी के कार्यकर्ता बागपत के लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी के लिए समान रूप से काम होगा। देश की प्रगति तभी संभव है जब गांव-देहात का विकास होगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे, तब उन्होंने दिल्ली के गांवों में जाकर अपनी तैयारी की थी और गांवों के विकास से ही दिल्ली का विकास संभव हुआ।
उन्होंने बागपत के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसलिए मोके भाजपा नेता हरीश चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर,भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, इंद्रपाल सिंह, सोहनवीर शर्मा, जोगेंद्र प्रधान, शिवकुमार, आदि मौजूद रहे l
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।