फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Crime Branch will investigate the encounter involving Vipul, alias 'Khooni'.

Baghpat News: क्राइम ब्रांच करेगी विपुल उर्फ खूनी से मुठभेड़ की विवेचना

Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Crime Branch will investigate the encounter involving Vipul, alias 'Khooni'.
- सिंघावली अहीर-सैडभर मार्ग पर एसटीएफ और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था 50 हजार रुपये का इनामी विपुल उर्फ खूनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शामली जिले के भभीसा गांव के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विपुल उर्फ खूनी के साथ हुई मुठभेड़ के मामले की विवेचना अब क्राइम ब्रांच करेगी। इस मामले की जांच सिंघावली अहीर थाने से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई।
सिंघावली अहीर-सैड़भर मार्ग पर 25 जुलाई की शाम 50 हजार रुपये के इनामी विपुल उर्फ खूनी निवासी भभीसा जिला शामली के साथ एसटीएफ मेरठ और सिंघावली अहीर थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें चार गोली लगने से विपुल की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की। बताया गया कि विपुल के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के 38 मामले दर्ज थे, जो रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहा था, जिसमें पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन

इस मामले में एसटीएफ के एसआई अरुण निगम ने सिंघावली अहीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि मुठभेड़ की प्राथमिकी सिंघावली अहीर थाने में दर्ज हुई थी, जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed