सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The idol of the Shiva family was installed in the temple by taking out a procession.

Baghpat News: शोभायात्रा निकाल शिव परिवार की मूर्ति मंदिर में स्थापित कराई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The idol of the Shiva family was installed in the temple by taking out a procession.
विज्ञापन
- आदमपुर गांव के शिव दुर्गा मंदिर में पूजा के साथ ही कराई गई प्राण प्रतिष्ठा
Trending Videos

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आदमपुर गांव के पुसार बस स्टैंड पर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में रविवार को शिव परिवार की मूर्ति की पूजा अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद वहां बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली और मूर्ति स्थापित कराई गई।
शिव दुर्गा मंदिर पर पंडित पंकज कातियान, निलेश शुक्ला, आशीष शर्मा, बलराम पांडे ने भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिक, शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन किया। मंदिर में विधि-विधान से हवन किया गया, यजमान प्रेम पांचाल व प्रमोद पांचाल रहे। आरती करने के बाद रथ में मूर्तियों को रखकर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और फिर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सभासद संगीता पंवार, सुधा, अर्चना, विपिन पंवार, मुकेश, लोकेंद्र, देशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed