सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The land was transferred to someone else after taking an advance of Rs 1 crore.

Baghpat News: एक करोड़ रुपये एडवांस लेकर दूसरे को कर दिया जमीन का इकरारनामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The land was transferred to someone else after taking an advance of Rs 1 crore.
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली के सूरजमल विहार निवासी कारोबारी पीयूष अग्रवाल से एक करोड़ रुपये एडवांस लेने के बाद किसानों ने दिल्ली के उमेश जैन के नाम इकरारनामा कर दिया। इसमें न्यायालय के आदेश पर मंगलवार रात पुलिस ने मीतली निवासी नीरज, जितेंद्र, विद्यावती, सुभाष, दूसरे जितेंद्र, दिल्ली के कृष्णानगर निवासी उमेश जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Trending Videos

दिल्ली के सूरजमल विहार निवासी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में जमीन खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र से मिला, जिन्होंने हबीबपुर माजरा गांव के जंगल में जमीन दिखाकर सस्ती जमीन दिलवाने की बात कही। इसके बाद दुर्गा इंडस्ट्रीयल टाऊन पर बुलाकर 70 लाख रुपये बीघा जमीन बताकर अपना दो फीसदी कमीशन अलग से तय किया। उन्होंने 40 लाख रुपये जितेंद्र को एडवांस दे दिए, जो उन्होंने किसानों को दे दिए। जितेंद्र ने किसानों की जमीन के दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद जितेंद्र के कहने पर जमीन के मालिक नीरज, जितेंद्र, विद्यावती और सुभाष के खाते में 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद बाकी रकम लेकर जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा तो जितेंद्र ने कुछ दिन बाद बैनामा कराने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद जितेंद्र ने किसानों के मन में लालच आने की बात कही। दिसंबर 2025 को पता चला कि किसानों ने उस जमीन का इकरारनामा दिल्ली के उमेश जैन के नाम कर दिया। साथ ही उनके एडवांस के रुपये वापस लौटाने से भी मना कर दिया। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि महिला समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed