{"_id":"69b2a9759f60c153f50bcfe7","slug":"the-sanitation-workers-submitted-a-memorandum-to-the-dpro-demanding-a-salary-hike-and-timely-payment-of-salaries-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-148136-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि व समय से वेतन देने की मांग का डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि व समय से वेतन देने की मांग का डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पदाधिकारी विकास भवन में पहुंचे
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने डीपीआरओ को वेतन वृद्धि, रुका हुआ वेतन व समय से वेतन दिलाने सहित पांच मंगों का ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ढिंगिया ने बताया कि कर्मचारियों को कई-कई माह बाद वेतन मिलता है, जिससे उनके परिवार की स्थिति बिगड़ जाती है। काफी कर्मचारियां का कई महीनों से वेतन रुका हुआ है। उन्होंने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि करवाने, एरियर का भुगतान करवाने, द्वितीय एसीपी का एरियर भुगतान जल्द करवाने की मांग की। इसके अलावा साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के बाद प्रतिकार अवकाश स्वीकृत करने व मेले व अन्य स्थानों पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का पहचान पत्र बनवाने की मांग का ज्ञापन डीपीआरओ रमेश चंद्र गुप्ता को सौंपा। इस मौके पर संगठन मंत्री नरेश कुमार, जिला संप्रेक्षक प्रेम सिंघल, जिला मंत्री विक्की वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष रणपाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos